Odisha Urine Drinking News: ओडिशा में पीने के लिए पानी मांगने पर यूरिन देने के मामले में गजपति के SP जतिन कुमार पांडा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 2025 की घटना है। ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता (RWSS) कार्यालय में नियुक्त जूनियर इंजीनियर ने चपरासी से खाना और पानी मांगा, लेकिन पानी पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने पानी की लैब में जांच कराई तो पता चला कि उन्हें पानी नहीं यूरिन पिला दिया गया। लैब रिपोर्ट में सैंपल में अमेनिया कीमात्रा काफी ज्यादा मिली। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जूनियर इंजीनियर के बयान दर्ज करके चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूरिन पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई 2025 की रात को कार्यालय में देर रात तक काम चल रहा था। सीनियर इंजीनियर सत्यनारायण पटनायक ने चपरासी संजय बेहरा से पीने के लिए पानी की बोतल मांगी। संजय बेहरा ने एक बोतल दी, जिसमें पानी की जगह यूरिन था। कम रोशनी और काम के तनाव के कारण पटनायक ने अनजाने में उसे पी लिया और फिर उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने बोतल के नमूने को लैंब में जांच के लिए भेजा, जहां टेस्ट रिपोर्ट में अमोनिया की मात्रा ज्यादा मिली। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर कार्रवाई करके पहले संजय बेहरा को हिरासत में लिया गया। फिर उसके बयान दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: लात-घूंसों से पीटा, घसीटकर बाहर फेंका… भुवनेश्वर नगर निगम अफसर के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल
यूरिन से जुड़ी अन्य घटनाएं
बता दें कि साल 2023 में राजस्था के भीलवाड़ा में सरकारी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब मिलाए जाने की घटना सामने आई थी। छात्रा ने अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्रों पर आरोप लगाया, जिसके बाद तनाव बढ़ने से लाठीचार्ज तक हुआ था। साल 2023 में ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नौकरानी ने बाल्टी में पेशाब करके उस पानी से घर में पोछा लगाया था और उसकी यह हरकत CCTV में कैद हुई थी। मामले में कार्रवाई करके पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। साल 2022 में एअर इंडिया पेशाब कांड हुआ था। न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने 70 वर्षीय महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। साल 2023 में मध्य प्रदेश के सीधी में BJP वर्कर का एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines