Spicejet Flights Malfunction: पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब पटना से बेंगलुरु जा रही स्पाइस जैट की उड़ान एसजी-532 में टेकऑफ से पहले खराबी आ गई। उड़ान के रनवे पर जाने से पहले ही गड़बड़ी का अहसास हुआ। इस कारण उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद उड़ान में बैठे यात्री सहम गए। बाद में उसमें सवार पैंसेजर्स को उतारा गया। उड़ान में कुल 142 यात्री सवार थे।
पूरी फ्लाइट को खाली कराने के बाद उसकी जांच की गई। करीब 5 घंटे बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। स्पाइस जेट की इस फ्लाइट को शाम 6ः40 पर उड़ान भरना था लेकिन खराबी के चलते रात 11 बजे सभी यात्रियों ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। स्पाइसजेट की मानें तो उड़ान संख्या एसजी-532 पटना से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले विंग्स के मूवमेंट में दिक्कत आ रही थी इसलिए टेकऑफ कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद उड़ान में सवार यात्रियों को उतार कर खराबी ठीक की गई।
पांच घंटे बाद ठीक हुई फ्लाइट
बता दें कि स्पाइस जेट की यह फ्लाइट पहले बेंगुलरु से पटना आती है इसके बाद यही वापस बेंगुलरु भी जाती है। फ्लाइट को रनवे पर ले जाने के बाद पायलट को राइट विंग्स में खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने इसकी सूचना एटीएस को दी। इसके बाद फ्लाइट को साइड में लगाकर यात्रियों को उतारा गया। रात में 11 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines