Passenger Foot Slipped From Vande Bharat Video Viral: कभी-कभी देरी के कारण समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण आप हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि आपको जल्दबाजी होती है कि कहीं मेरी रेल ना छूट जाए। वहीं दूसरी ओर आप रवाना हो चुकी रेल को पकड़ कर चढ़ने की कोशिश करते हैं। इसी कोशिश में आपकी जान भी जा सकती है। ऐसा ही एक वाकया पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन से सामने आया है। मंगलवार को एक यात्री वंदेभारत ट्रेन के गार्ड केबिन में चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन तब तक गाड़ी स्टेशन रवाना हो चुकी होती है। इसके बाद पीछे-पीछे दौड़ता है लेकिन तभी उसका पैर फिसल जाता है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ का जवान उसे दौड़कर बाहर की ओर खींच लेता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस घटना में शख्स ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आने वाला होता है लेकिन तभी आरपीएफ का जवान देवदूत बनकर उसकी जान बचा लेता है। इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। इससे पहले जून में भी बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला का पैर फिसल जाता है वह ट्रैक पर गिरने वाली थी लेकिन उस दौरान वहां तैनात एक कॉन्स्टेबल की सावधानी से उसकी जान बच जाती है। वहीं इस साल मार्च में बांद्रा टर्मिनस पर एक शख्स चलती रेल में चढ़ने का प्रयास करता है। लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। उसकी भी जान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ का जवान बचा लेता है।
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
38 mins ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 hr agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
4 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
5 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
6 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
7 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
8 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines