Parliament Winter Session 2023 Latest Update: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज हंगामे के चलते कई बार स्थगित हुई। विपक्षी दलों ने संसद की सुरक्षा में चूक और सांसदों के निलंबन के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। इस बीच राज्यसभा में 2 बिल भी पास हुए। एक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023 और दूसरा केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक है। दोनों विधेयक पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं में कानून बनाने की प्रक्रियाओं में जन प्रतिनिधियों के रूप में महिलाओं के अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व और भागीदारी को सुनिश्चित बनाने का प्रयास करते हैं। MoS नित्यानंद राय ने दोनों बिल पेश किए थे, जिन पर खुलकर चर्चा भी हुई।
लोकसभा स्पीकर के तेवर भी हुए तल्ख
वहीं आज विपक्ष के हंगामे के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी तल्ख हो गए। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। मामले की तेजी से जांच की जा रही है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। तब तत्कालीन स्पीकर ने मामले का संज्ञान लिया था और अब हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। विपक्षी दल के सदस्य इस मांग पर अड़े हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बयान दें। विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने इस विषय पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था। संसद की सुरक्षा व्यवस्था कैसे मजबूत की जा सकती है, इसके लिए सुझाव दिए गए थे। सुझावों पर अमल किया जाएगा। जांच के लिए कमेटी बनाई है। सुरक्षा से संबंधित उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है, लेकिन संसद की गरिमा का ध्यान रखा जाए।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
20 mins agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
36 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
46 mins ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 hr ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
2 hrs agoLIVE: प्रदर्शन से पहले हिरासत में 150 लोग, जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines