Parliament Security Breach Lalit Jha Bengal Connection: संसद में 13 दिसंबर को आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर दो युवकों ने कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ दिया। इसके बाद सांसदों ने युवक को पकड़ कर पहले तो जबरदस्त धुनाई की इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों के संसद के अंदर से वहीं 2 अन्य को संसद के परिसर से अरेस्ट कर लिया। इस मामले में कुल 6 आरोपी थी पुलिस अब तक 5 लोगों को पकड़ चुकी है वहीं एक आरोपी फरार है।
फिलहाल इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। इसमें पुलिस ने आज यूएपीए की धारा भी जोड़ दी है। वहीं फरार आरोपी ललित झा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस इस मामले में अन्य राज्यों की पुलिस का सहयोग भी ले रही है। पुलिस कई टीमें जांच में जुटी है। अब तक की जांच में दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपी ललित झा को लेकर कई खुलासे किए हैं। फरार आरोपी का बंगाल कनेक्शन सामने आया है।
यह भी पढे़ें: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
जांच के लिए कमेटी गठित
इस बीच गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डायरेक्टर अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की है, जिसमें कई जांच एजेंसियों के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। मामले में अब तक 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
parliament Security Breach
फरार आरोपी का बंगाल कनेक्शन आया सामने
पुलिस को लगता है कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कोई अन्य भी हो सकता है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले संसद की रेकी की थी। संसद में हुए इस उत्पात का मास्टरमाइंड ललित झा फिलहाल फरार हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन नीमराना में मिली थी। लेकिन टीम जब तक वहां पहुंचती उससे पहले ही वो वहां से फरार हो चुका था। इस बीच पुलिस की जांच में उसका बंगाल कनेक्शन भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार वह बंगाल के कई सामाजिक समारोह में नजर आ चुका है। वहीं एक सामाजिक समारोह के दौरान उसे कोलकाता में भी देखा गया था। इसके अलावा उसके लिंक कई एनजीओ से भी है। बंगाल के झाड़ग्राम और पुरुलिया में उसका बड़ा नेटवर्क भी है।
संबंधित खबरें
बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का दिया आदेश, 10 दिन की दी मोहलत
8 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
59 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
1 hr agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
2 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines