संजीव त्रिवेदी
Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक से हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे दो युवकों ने लोकसभा में उत्पात मचाया है। जब ये आरोपी संसद के अंदर एक टेबल से दूसरी पर कूद रहे थे, उस दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्मोक कनस्तर से उनके हाथ भी जल गए। इसे लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने न्यूज 24 से विशेष बातचीत की है।
अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि जब उन्होंने हमलावरों को पकड़ा तब कनस्तर से उनका हाथ जल गया। उन्होंने कहा कि संसद में एक प्रोटोकॉल होना चाहिए कि किसे कहां तक खड़ा होना है और किसे कहां बैठना है। अब भी विजिटर गैलरी में खड़े होने के बाद यह पता नहीं चलता है कि आपके साथ कौन खड़ा है? संसद के अंदर स्मोक बम लाना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। अगर यही बम किसी शादी समारोह में चल रहा होता तो कोई मुद्दा नहीं बनता।
यह भी पढ़ें : ‘कसाब ने भी पहना था कलावा, नीलम आजाद भी…’, BJP नेता का आरोप
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1735213002100502956?s=20
संसद की व्यवस्था एक प्रोटोकॉल के तहत होनी चाहिए : कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह संसद है, यहां देशभर से चुने हुए प्रतिनिधि आते हैं। अगर संसद में कोई भी हरकत होगी तो वह देश की सुरक्षा में बड़ी चोट है। ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत सभी लोगों के बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर आप दूर हैं तो आपको नजदीक बैठने की जगह मिलनी चाहिए। साथ ही दर्शकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमित मालवीय के पोस्ट का दिया जवाब
संसद में शख्स को दबोचने वाले जांबाज सांसद ने विजिटर पास पर रोक को लेकर कहा कि सांसदों द्वारा जारी किए जाने वाले विजिटर पास कैंसिल कर दिए गए हैं। जांच के लिए यह सिर्फ एक-दिन तो ठीक है, लेकिन हमेशा के लिए कैंसिल करना सही नहीं है। बाद में विजिटर पास जारी करने की प्रक्रिया बहाल हो जानी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो दुश्मन जीत जाएगा। कांग्रेस सांसद ने अमित मालवीय के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि ये लोग गलत बात करते हैं। ये तो शुक्र है कि मैंने पास नहीं दिया, नहीं तो मुझे भी खालिस्तानी बना देते। एक बार उन्हें अच्छी तरह से कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines