Monsoon Session: आज संसद का मानसून सत्र का 11वां दिन है। इन दिनों में केवल दो ही कामकाज हो पाया है। संसद के शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो जाता है, जिसके बाद संसद स्थगित कर दी जाती है। मगर अब सरकार ने रणनीति बदलने का फैसला किया है। दरअसल, सरकार ने फैसला किया है कि अब विपक्ष का हंगामा होगा फिर भी विधायी कार्य को और टाला नहीं जाएगा। कल से सरकार संसद में बिल पास कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी। आज फिर से लोकसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
सरकार ने बदली अपनी रणनीति
संसद के भीतर गतिरोध जारी है। विपक्ष अडिग है SIR पर चर्चा की मांग के साथ लिहाजा रोजाना के हंगामे से कार्यवाही बाधित हो रही है, लेकिन अब सरकार ने रणनीति बदल दी है। सूत्रों के मुताबिक, कल से सत्ता पक्ष संसद में जरूरी विधायी कार्य आगे बढ़ेंगे। इस बीच चाहे विपक्ष का शोर-शराबा जारी ही क्यों न रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने गतिरोध खत्म करने के लिए बैठक भी बुलाई थी, लेकिन विपक्ष ने हंगामा रोकने का कोई ठोस भरोसा नहीं दिया। ऐसे में सरकार अब वेट एंड वॉच के बजाय ‘एक्शन मोड’ में आ चुकी है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं कराया था सीजफायर, खुद पाकिस्तान ने लगाई थी गुहार, विदेश मंत्री का बड़ा बयान
टकराव और तेज होने की संभावना
सरकार के पास मानसून सत्र में कई अहम विधेयक हैं जिन्हें पास कराना जरूरी है। अब साफ है कि यह सब कुछ हंगामे के बीच ही किया जाएगा। कुल मिलाकर कल से संसद में टकराव और तेज होने की संभावना है। एक तरफ सरकार बिल पास कराने पर अडिग हैं। वहीं, विपक्ष भी सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता, जिससे टकराव और बढ़ सकता है।
आज की कार्यवाही के दौरान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘आज सदन की स्थिति देखकर मुझे दुख हो रहा है। उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर कहा कि ‘आप केवल वह नहीं कह रहे हैं, जो आप कहना चाहते हैं, बल्कि सदन का समय भी बर्बाद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: ‘मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं…’, लोकसभा में अखिलेश यादव ने पढ़ी शायरी
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines