Smart Gadgets Banned Lok Sabha Secretariat: लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, स्मार्ट पेन, स्मार्ट घड़ियों जैसे डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. लोकसभा सचिवालय के द्वारा कहा गया है कि ऐसे उपकरणों के उपयोग से सांसदों की निजता प्रभावित हो सकती है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन भी हो सकता है. लोकसभा बुलेटिन के माध्यम से सांसदों को याद दिलाया गया कि देश में अत्याधुनिक तकनीक वाले कई डिजिटल उपकरण जैसे स्मार्ट स्पेक्टेकल्स, पेन कैमरा और स्मार्ट वॉच आसानी से उपलब्ध हैं. इनमें से कुछ उपकरणों का दुरुपयोग कर गोपनीय बातचीत, गतिविधियों या सूचनाओं को रिकॉर्ड किया जा सकता है.
लोकसभा बुलेटिन में सांसदों को दी चेतावनी
बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल सांसदों की निजता को नुकसान पहुंचा सकता है और संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन का कारण बन सकता है. लोकसभा सचिवालय ने कहा, सदस्यों से अनुरोध है कि वे संसद भवन परिसर के किसी भी हिस्से में ऐसे उपकरणों के उपयोग से परहेज करें, जिससे सुरक्षा, संसदीय विशेषाधिकार और सदस्यों की गोपनीयता से समझौता हो. गौरतलब है कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल आदि पर यह नियम पहले से लागू हैं. सांसदों के अधिकारों की रक्षा और संसद की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह निर्देश दोबारा जारी किए गए हैं.
संसद परिसर में ई सिगरेट को लेकर हो चुका है बवाल
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर में टीएमएस सांसद के ई सिगरेट पीने से पहले विवाद हो चुका है. इस मामले में स्पीकर ओम बिरला को शिकायत भी पहुंची थी. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने यह मामला संसद में उठाया था. उनकी शिकायत पर स्पीकर ने एक्शन लेने की बात भी कही थी. इसी तरह के मामले सामने आने और डिजिटल उपकरण के बढ़ते इस्तेमाल के चलते एडवाइजरी दोबारा जारी की गई है. ऐसे उपकरणों से संसदीय कार्यवाही प्रभावित होने की संभावना भी लोकसभा सचिवालय ने जताई है.
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
19 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
30 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
33 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines