राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं. मोदी की कब्र खुदेगी का नारा लगाते हैं. लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हो पाएगा क्योंकि मेरे पास आशीर्वाद का कवच है. ये उन लोगों का आशीर्वाद है जिनके लिए मैं कार्य करता हूं. जिन लोगों को कोई नहीं पूछता है, मैं उन्हें पूजता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साथा. इस दौरान पीएम मोदी ने एक वाकये का जिक्र किया और राहुल गांधी पर बरसे. दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहा था.
पीएम मोदी के विपक्ष पर 10 बड़े वार-
- पीएम मोदी ने कहा, ‘कल जो घटना हुई, इसी सदन के एक सांसद (राहुल गांधी) ने उनको (रवनीत सिंह बिट्टू) गद्दार कहा. कांग्रेस को छोड़कर कितने ही लोग गए, कितने ही टुकड़े हुए, लेकिन पहले तो कभी भी किसी को गद्दार नहीं कहा गया. लेकिन कल उन्होंने एक सांसद को इसलिए गद्दार कहा क्योंकि वह एक सिख थे. यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था. कांग्रेस में सिखों के प्रति नफरत भरी पड़ी है, ये उसकी अभिव्यक्ति थी.’
- पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साथा और कहा, सत्ता हमारे लिए सुख का रास्ता नहीं है, सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है. उन्होंने कहा, मुद्रा योजना से लाखों-करोड़ों लोगों को मदद मिली. स्वरोजगार को बल दिया. कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को प्रमोट ही नहीं किया. इनका तो हाल ऐसा है कि ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं.
- हम विकसित भारत की जमीन को मजबूत कर रहे हैं, उसे एक ताकत दे रहे हैं. एक तरफ हम देश के युवाओं के लिए मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने का कार्यक्रम करवा रही है. जो लोग मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, वही “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगा रहे हैं. यह कैसी मोहब्बत की दुकान है? उन्होंने यह कौन से संविधान से सीखा है? क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?
- PM मोदी ने ये भी बताया कि उनकी कब्र क्यों खोदना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि गांधी परिवार को लगता है कि पीएम की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है. मोदी की कब्र वह इसलिए खोदना चाहते हैं क्योंकि वह धारा 370 की दीवार गिराता है. ऑपरेशन सिंदूर करता है. किसी ने मुझसे पूछा था कि आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, तो मैंने कहा था कि मैं रोजाना 2 किलोग्राम गाली खाता हूं.
- हमारी सोच है कि 140 करोड़ देशवासी, इतने सामर्थ्यवान हैं कि वे चुनौतियों का समाधान दे सकते हैं, क्योंकि हमें अपने देशवासियों पर भरोसा है. लेकिन कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है. लेकिन मैंने देश और दुनिया के सामने कहा है- चुनौतियां कितनी ही क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं.
- राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव बनाया जा रहा है.
- पीएम मोदी ने कहा, ‘टीएमसी के साथियों ने काफी कुछ कहा, लेकिन वे खुद भी अपने गिरेबान में देखें. निर्मम सरकार के जितने मापदंड हैं, उन सबमें वो नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं. ऐसी निर्मम सरकार के कारण वहां के लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है. लेकिन इनको कोई परवाह नहीं है. सत्ता सुख के अलावा कोई आकांक्षा नहीं है.’
- वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है और झुकाव भारत की तरफ है. उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया संभल नहीं पा रही है. ऐसे में साफ-साफ नजर आ रहा है कि दुनिया एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जो वर्ल्ड ऑर्डर बना, वह अब बदल रहा है. सारी घटनाओं का गैर राजनीतिक और निष्पक्ष भाव से विश्लेषण करें तो झुकाव भारत की तरफ है.’
- पीएम मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस अपने स्टार्टअप को लॉन्च नहीं कर पा रहे हैं. चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा है. इन्होंने तो गुजरात से एक सरनेम भी चुरा लिया. कांग्रेस के लोग निराशावादी हैं. कांग्रेस का दर्द जुबान पर आ रहा है. लेकिन हमारी सरकार देश के 140 करोड़ लोगों के लिए काम करती है. सत्ता हमारे लिए सेवा है.’
- पीएम मोदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ईरान में कहा था कि जब किसी ने मेरे पिताजी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं, तो उन्होंने उत्तर दिया कि 35 करोड़. उस समय हमारे देश की जनसंख्या भी इतनी ही थी. आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है, इसलिए मेरी समस्याओं की संख्या भी उतनी ही बड़ी है. ये अपने ही देशवासियों को समस्या मानते थे. लेकिन मैं कहता हूं कि मेरे पास समस्या नहीं, हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से बंद दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
14 mins agoअभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines