Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं। पेरिस में देश का नाम रोशन करने वाली विनेश कुछ महीनों पहले विवादों में थीं। दिल्ली की सड़कों पर धरना देते हुए विनेश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। हालांकि ये मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला गया। मगर अब जब विनेश ओलंपिक के फाइनल में जाने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गईं हैं तो उनका एक और पुराना वीडियो सामने आया है।
विनेश फोगाट का वायरल वीडियो
14 महीने पहले दिल्ली में धरना प्रदर्शन करते हुए विनेश का ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में विनेश तिलमिलाई और परेशान नजर आ रही हैं। विनेश जोर-जोर से चिल्लाते हुए पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। कैमरे के सामने देखकर विनेश बगल में खड़े एक पुलिस वाले की तरफ इशारा करती हैं और कहती हैं कि इसने मुझे धक्का मारा है। लड़कियों को धक्का मार रहे हैं। ये पुलिस वाला एक महिला को धक्का मार रहा है। विनेश की बात सुनकर पीछे खड़ा पुलिस वाला कहता है कि ये गालियां दे रही हैं। वहीं जब विनेश से पूछा गया कि विनेश आपने गाली दी? इस पर वो चिल्लाते हुए कहते हैं कि गाली मुझे इन्होंने दी है। इन्होंने मेरे मुंह पर मुझे बहन की गाली दी है। हमारे एक पहलवान को इन्होंने मार कर सिर फोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेड पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज
कब का है वीडियो?
विनेश का ये वीडियो शायद 28 मई की रात का है। इसी दिन दिल्ली में नई संसद भवन का उद्घाटन हुआ था। ऐसे में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने संसद का रुख कर लिया। इस लिस्ट में विनेश फोगाट के अलावा ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया का नाम शामिल था। सभी पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण, छेड़खानी और मनमानी करने का आरोप लगाया था। पहलवानों की मांग थी कि बृजभूषण को पद से बर्खास्त किया जाए। इसी मांग को लेकर जब पहलवान संसद की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। ऐसे में पहलवानों ने पुलिस पर मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली देने जैसे आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat आंदोलन करने को क्यों हुई थीं मजबूर? पहलवानों के यौन शोषण से जुड़ा था केस
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
22 mins agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
3 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
3 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines