Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा के आरोपों का सामना कर रहीं मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बीजेपी-कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर जमकर हमला किया। ममता बनर्जी ने कहा कि कल तक (15 जून) पंचायत चुनाव के लिए 2 लाख 31 हजार नामांकन हुए। जिसमें से TMC ने 82 हजार नामांकन किया, लेकिन विरोधी दल ने एक-डेढ़ लाख नामांकन किया। TMC कुछ करे तो खराब और भाजपा के ज्यादातर लोग चोर, डकैत, गुंडे हैं।
ममता बनर्जी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग बोल रहे हैं कि बंगाल में शांति नहीं है, मैं उनसे पूछती हूं कि CPI(M) के राज में कौनसी शांति थी। कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है, वे संसद में हमारा सहयोग चाहते हैं। हम भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हैं लेकिन CPI(M) से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने न आएं।
कांग्रेस-बीजेपी-सीपीआईएम साथ-साथ
सीएम ममता ने कहा कि आज आप (कांग्रेस, CPI(M), भाजपा) बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन जब आप सत्ता में थे तब आपकी क्षमता सिर्फ लोगों को मारने की थी। आज कांग्रेस, CPI(M), भाजपा सब साथ हैं। नामांकन के दौरान भांगर के MLA ने गुंडागर्दी की। क्या आपको एक MLA होकर ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई?
2024 में मोदी को कुर्सी से हटा देंगे
उन्होंने ऐलान किया कि मैं जब तक रहूंगी तब तक कभी भेदभाव नहीं करूंगी। इस पंचायत चुनाव के दौरान मैं घोषणा करती हूं कि 2024 में हम नरेंद्र मोदी को उनकी कुर्सी से हटा देंगे।
निडर होकर करें मतदान
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। राज्यपाल ने कहा कि मैंने पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बात की। मैंने जो देखा, सुना और अनुभव किया उसके वस्तुपरक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई करना चाहूंगा। इन चुनावों में हिंसा पहली पीड़ित होगी। हिंसा एक धीमी मौत मरेगी। हिंसा के अपराधियों को संविधान और क़ानून के तहत हमेशा के लिए शांत किया जाएगा। उन्होंने लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए कहा।
8 जुलाई को वोटिंग, 11 को मतगणना
बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 75 हजार सीटों के लिए 8 जुलाई को वोटिंग होगी। 15 जून को नामांकन का आखिरी दिन था। 11 जुलाई को मतगणना होगी।
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में अचानक झमाझम बारिश; क्या बिपरजॉय का असर है?
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines