ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान लगातार कायराना हरकत कर रहा है। वह जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में 13 लोगों की जान चली गई। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से 25-26 अप्रैल से लगातार गोलीबारी हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर तोप के गोले और मोर्टार दागे। इस बीच पाकिस्तान की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने देर रात पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर तथा जम्मू में मिसाइलें दागी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों के टुकड़े बुधवार रात को जेठूवाल, पंधेर खुर्द, मक्खनविंडी और दुधाला गांव में मिली। इसके अलावा कुछ जले हुए पुर्जे भी मिले हैं। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सेना को इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि देर रात भारत ने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एक्टिव कर दिया था। जिसके कारण पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलें आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर दी गई। जिसके अवशेष बाद में खेतों में आकर गिरे।
अमृतसर के अलावा फिरोजपुर जिले में भी सेना के मिसाइल के अवशेष बरामद किए हैं। पंजाब के अलावा जम्मू जिले में भी इस प्रकार के मिसाइल के टुकड़े बरामद किए गए हैं। बता दें कि जिस समय पाकिस्तान ने नापाक हरकत की उस समय अमृतसर में ब्लैक आउट था।
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो वह बुरी तरह बौखला गया है। उसने सीमा पर स्थित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बचाव के लिए अपना घर छोड़कर बंकरों में चले गए हैं।
ये भी पढ़ेंः बौखलाए पाकिस्तान की कायराना हरकत, LoC पर गोलीबारी से 13 लोगों की मौत
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। वहीं कई घायल हुए हैं। इस एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। वे सेना को फ्री हैंड देने और बदला लेने की बात कर रह हैं।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: अजीत डोभाल ने PM मोदी से की मुलाकात, इन 7 मुद्दों पर हुई बात
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
5 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
8 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
11 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
19 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines