पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान बार-बार भारत पर वार करने का रास्ता ढूंढ रहा है। इसकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के सीमावर्ती इलाकों के आर्मी और एयरफोर्स के बेस कैंप को ड्रोन और मिसाइल के साथ टारगेट करने की कोशिश की। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के इस नापाक इरादों को ध्वस्त कर मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की इस हरकत और उस पर भारत के जवाब को लेकर रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान की इस हरकत के पीछे चीन के होने का इशारा किया है।
क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ?
प्रफुल बख्शी ने भारत के सीमावर्ती राज्यों के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोके जाने पर कहा कि इससे साबित होता है कि यह पाकिस्तानी हमला था। इसके साथ ही यह भी साबित हो गया है कि पाकिस्तान चीनी मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। कुल मिलाकर बात यह है कि पाकिस्तान आक्रामक है और हमारे हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश कर रहा है। अब पाकिस्तान वह हमला करना चाहता है। लेकिन हमारा S400 एक बहुत प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम है।
यह भी पढ़ें: India-Pakistan War: किन हालात में…. कौन करता है जंग का ऐलान? एक्सपर्ट से जानिए सबकुछ
भारतीय सेना ने क्या कहा?
हाल ही में भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को ड्रोन और कई हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा पर कई हमले किए। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीज फायर का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया और सीज फायर उल्लंघन को मुंहतोड़ जवाब दिया।
संबंधित खबरें
'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
17 mins agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
52 mins ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
1 hr agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
3 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
4 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
12 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
15 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines