Pakistan Defense Minister on Article 370: जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान हो चुका है। प्रदेश में आर्टिकल 370 की समाप्ति के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान, कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस के साथ है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के रुख से सहमत हैं।
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने आसिफ ख्वाजा से सवाल पूछा कि शेख अब्दुल्ला और नेहरू ने 370 और 35 ए खत्म किया था। अब कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस को लगता है कि वे जीत गए तो इसको फिर से बहाल कर देंगे। आपको लगता है ये संभव है?
कश्मीर का स्टेटस रीस्टोर किया जाए
इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि मेरे अनुसार ये संभव है। इस मुद्दे पर घाटी के अंदर और बाहर की जनता मोटिवेट हुई है। चांस है कि वे सत्ता में आएं। उन्होंने इसको इलेक्शन में मुद्दा बनाया हुआ है। अगर स्टेटस रीस्टोर हुआ तो घाटी के लोगों के जख्म पर ये मरहम का काम करेगा। इसके बाद पत्रकार ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के हक दिलवाने वाली बात पर सवाल पूछा। तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार, कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस धारा 370 के मुद्दे पर एक पेज पर हैं। हमारी यही डिमांड है। जब से मोदी साहब ने वार किया है तब से हम यही कह रहे है कि कश्मीर का स्टेटस रीस्टोर किया जाए।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP के 20 बड़े वादे, अग्निवीर को नौकरी…महिलाओं को 2100 रुपये… पढ़ें ‘संकल्प पत्र’ की बड़ी बातें
कांग्रेस के घोषणा पत्र से धारा 370 का मुद्दा गायब
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल काॅन्फ्रेंस और कांग्रेस इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। प्रदेश में 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहीं पर भी धारा 370 का जिक्र नहीं किया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य के बहाली के मुद्दे का जिक्र कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।
ये भी पढ़ेंः कहां मिल रहा महिलाओं को ज्यादा पैसा? ‘बहनें’ बनीं जीत की गारंटी, चुनावी राज्यों में बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
36 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines