Ceasefire in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सांभा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की अकारण गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है।
इस घटना को लेकर बीएसएफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 8/9 नवंबर की रात के दौरान, पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया है। इस दौरान एक बीएसएफ जवान को गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
इलाज के दौरान मौत
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. लखविंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गया और इलाज के लिए रात करीब 1 बजे केंद्र में लाया गया, बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस गोलीबारी की घटना के बाद रामगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्हें बंकरों में शरण लेनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल वार्मिंग तो बीते जमाने की बात अब उबलने लगी है धरती, 125000 साल में सबसे गर्म रहा 2023 का अक्टूबर
24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन
जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 24 दिनों में यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है और 25 फरवरी, 2021 को दोनों पक्षों द्वारा युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठी घटना है। इससे पहले 28 अक्टूबर को, पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलाबारी की थी, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी। वहीं, 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने कहा कि मारा गया आतंकवादी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का था, जिसको लेकर पुलिस का दावा है कि यह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक छाया समूह है।
https://www.youtube.com/watch?v=6nO8v-qaJmY
संबंधित खबरें
140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
42 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines