जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की देश के साथ-साथ दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसके लिए कई देशों के बड़े नेताओं ने ट्वीट करके दुख जताया। इस हमले में एक ही परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हुई है। इसमें TCS तकनीशियन बितान अधिकारी का भी नाम शामिल है। कोलकाता में स्थित अपने घर आने वाले बितान अब कभी भी वापस अपने काम पर नहीं लौट सकेंगे, क्योंकि वह भी आतंकी हमले में मारे गए लोगों में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वह अमेरिका से भारत आए थे। पिछले हफ्ते ही वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पहलगाम गए थे। उनके लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पोस्ट किया है।
कौन हैं बितान अधिकारी?
बितान अधिकारी, जो मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन फ्लोरिडा में टीसीएस तकनीशियन के तौर पर काम करते हैं। वह 8 अप्रैल को अपनी पत्नी सोहिनी और अपने 3 साल के बेटे के साथ कोलकाता स्थित अपने घर आए थे। इसके बाद वह परिवार के साथ घूमने के लिए पिछले हफ्ते ही कश्मीर गए थे। गुरुवार को वह कोलकाता लौटने वाले थे, लेकिन कल दोपहर बितान को पहलगाम में आतंकवादियों ने गोली मार दी। इस हमले में उनकी पत्नी और बेटा सुरक्षित हैं, जिन्हें सरकार घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की लिस्ट आई सामने, यूपी-बिहार समेत किस राज्य के कितने लोग?
सीएम ने की बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बितान की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके लिए काम कर रही है। इसके लिए सीएम ने एक्स पर पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आज जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘पीड़ितों में से एक बितान अधिकारी पश्चिम बंगाल से हैं। मैंने उनकी पत्नी से फोन पर बात की है। मैंने उन्हें यह भरोसा भी दिलाया है कि हमारी सरकार उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता स्थित उनके घर वापस लाने के लिए सभी कदम उठा रही है।’
ये भी पढ़ें: पत्नी और बच्चों के सामने हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो के अधिकारी को मारी गोली, पहलगाम हमले में क्रूरता की हदें पार
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines