जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए। पहलगाम अटैक के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और पीएम मोदी से मिले। दोनों नेताओं के बीच 25 मिनट तक मीटिंग चली। उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी की नेवी चीफ से सीक्रेट मीटिंग चल रही है, जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई।
भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां उनकी पीएम मोदी के साथ सीक्रेट मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वर्तमान में सुरक्षा के क्या हालात है? इसे लेकर नेवी चीफ ने पीएम मोदी को जानकारी दी। इस मीटिंग से पाकिस्तान की नींद उड़ गई। पाकिस्तान को ऐसा लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है।
यह भी पढ़ें : ‘हम पाकिस्तानियों को नहीं मारेंगे, क्योंकि…’, सिंधु जल संधि को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार से की ये अपील
पीएम मोदी-उमर अब्दुल्ला के बीच 25 मिनट तक हुई बातचीत
इससे पहले जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उनके बीच 25 मिनट तक बैठक चली, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसे लेकर जेकेएनसी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
एनसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से कहा कि केंद्र सरकार के किसी भी फैसले में जम्मू कश्मीर प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच पहलगाम अटैक का बदला लेने और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। यह मीटिंग इसलिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव व्याप्त है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और बड़ी ‘स्ट्राइक’, व्यापार के बाद इस लेन-देन पर भी प्रतिबंध
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
12 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
19 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines