जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर दोनों देश आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और भारत सरकार से आतंकियों को जड़ से खत्म करने की मांग की।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। ओवैसी ने दूसरे दिन रविवार को पूर्वी चंपारण के ढाका में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस देश की सरकार और प्रधानमंत्री इस कायराना आतंकी हमले पर कार्रवाई करेंगे। मृतकों को न्याय दिलाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान से आए आतंकियों के खिलाफ सरकार एक्शन लेगी, जो हमारे देश में आकर निर्दोषों की जान लेते हैं, चाहे वो हमारी बेटियां हों या हमारे सैनिक बेटे।
यह भी पढे़ं : ‘पाकिस्तान चाहे जितनी भी मिसाइल परीक्षण कर ले, लेकिन…’, असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश को याद दिखाई औकात
ओवैसी ने क्यों कहा कि पाकिस्तान सौ बार सोचेगा?
उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों और पाकिस्तान जैसे विफल राष्ट्र के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कुछ ऐसा करेंगे कि भारत में आकर किसी की हत्या करने से पहले पाकिस्तान सौ बार सोचेगा।
ओवैसी ने लैफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का क्यों किया जिक्र
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। हिमांशी (मृत भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी) के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अपनी शादी के 6 दिन बाद वहां गए थे। आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला। हिमांशी उन लोगों को संदेश देती हैं जो हमारे देश में रहते हैं और हिंदू-मुस्लिम का जहर फैलाते हैं।
नफरत नहीं बल्कि शांति-प्यार को बढ़ावा देना है : AIMIM चीफ
उन्होंने आगे कहा कि हिमांशी कहती हैं कि उन्होंने अपने पति को खो दिया है, लेकिन वह मुसलमानों और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत नहीं चाहती हैं। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार हमारी बेटी के शब्दों को याद रखेगी जिसने अपने पति को खो दिया है। याद रखें कि इस समय हमें नफरत नहीं बल्कि शांति और प्यार को बढ़ावा देना है, ताकि हम देश को मजबूत रख सकें। जो लोग नफरत और जहर फैला रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे पाकिस्तान के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन क्रूर लोगों के चेहरों से मुस्कान मिट जाए।
यह भी पढे़ं : सिर्फ 4 दिन भारत के सामने टिक पाएगी पाकिस्तान सेना, 5वें दिन खेल हो जाएगा खत्म!
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
18 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
32 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines