जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 05-06 मई की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 13वीं रात लगातार पाकिस्तान ने फायरिंग की।
यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में महामारी फैलने का खतरा, बिल्डर पर हुआ एक्शन
पहलगाम हमले के बाद देशभर में गुस्सा दिख रहा है। पीएम मोदी पहले ही सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे चुके हैं। उन्होंने हमले के बाद नई दिल्ली में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। बैठक में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब कैसे, कब और कहां देना है, यह सब सेना तय करेगी।
पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का डर
आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। पाकिस्तान की रातों की नींद हराम हो चुकी है। डर की वजह से पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हरकतों का दोगुनी ताकत से जवाब दे रही है।
आतंकी हमले में गई थी 26 लोगों की जान
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान की ओर से लगातार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी लगातार जवाब दे रही है। पाकिस्तान कई बार कह चुका है कि पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना से उसका कोई संबंध नहीं है। बता दें कि आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें:Noida News: ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, शहर की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines