जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करके 27 लोगों की जान लेने वाले चारों आतंकवादियों की विस्तृत जानकारी सामने आ गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए थे। वहीं चारों आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। चारों आतंकियों के नाम भी बताए थे और अब इनकी पूरी जानकारी भी शेयर कर दी है।
पुलिस ने आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आतंकियों के स्केच बनाकर जारी किए थे। सुरक्षा बलों का कहना है कि चारों आतंकियों में से 2 आतंकी पाकिस्तान से आए थे और उन्होंने भारत में घुसपैठ की थी। 2 आतंकी कश्मीर के ही निवासी हैं, जिन्होंने आतंकी हमला करने में पाकिस्तान से आए आतंकियों की मदद की।
चारों आतंकियों के नाम
- अली भाई उर्फ तल्हा (पाकिस्तानी)
- आसिफ फौजी (पाकिस्तानी)
- आदिल हुसैन थोकर (अनंतनाग)
- अहसान (पुलवामा)
हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान
हाशिम पाकिस्तान का नागरिक है और आतंकी हमला करने के लिए भारत में चोरी छिपे घुसा था। हाशिम पिछले एक साल से जम्मू कश्मीर में एक्टिव था। भारतीय सुरक्षाबलों और लोगों पर हमले के 3 केसों में उसके शामिल होने की संभावना है। शक है कि हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा के अलावा घाटी में सक्रिय अन्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियां अंजाम देता है।
अली तल्हा
अली तल्हा भी पाकिस्तान का नागरिक है और आतंकी हमला करने के लिए उसने भारत में घुसपैठ की थी। अली पिछले 2 साल से कश्मीर घाटी में एक्टिव है। रिकॉर्ड से पता चला है कि अली हाशिम मूसा के बाद घाटी में आया था और श्रीनगर के बाहरी इलाके में दाचीगाम के जंगलों में छिपकर रहता था।
आदिल थोकर
जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले का एक आरोपी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग निवासी आदिल थोकर है, जो साल 2018 में पाकिस्तान से लौट आया था और चोरी छिपे घुसपैठ करते हुए भारत में घुसा था। थोकर पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए स्थानीय गाइड के रूप में काम कर रहा था।
चौथे आतंकी अहसान (पुलवामा) का सिर्फ नाम सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस को पता चला है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines