पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुनियाभर की निगाहें दोनों देशों के हर कदम पर टिकी हुई हैं। पाकिस्तान बॉर्डर पर भारी संख्या में सेना की तैनाती कर रहा है। इसी बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के एक बयान ने हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।
साथ ही, पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना की वेबसाइट पर साइबर अटैक करने की कोशिश भी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बार पाकिस्तान ने इंडियन आर्मी की वेबसाइट को हैक करने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस साइबर अटैक को नाकाम कर दिया और पाकिस्तान की नापाक मंशाएं विफल हो गईं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई
भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के खिलाफ कदम उठाते हुए उनका एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया है। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। उन्होंने बताया कि सेना को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित हमले की जानकारी दी है, जिसके बाद पाकिस्तान सतर्क हो गया है।
16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध
पहलगाम हमले के बाद भारत-विरोधी अभियान और दुष्प्रचार में शामिल पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई जैसे बड़े पाकिस्तानी चैनल शामिल हैं। भारत सरकार के आदेश के बाद ये चैनल तुरंत भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए।
प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट बैठक
इन घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक बुधवार सुबह 11 बजे होगी। पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक कर चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम फैसले लिए गए थे।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines