राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों को प्रदान किया। इस साल कुल 139 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार, 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 23 महिलाएं शामिल हैं।
इन सम्मानित व्यक्तियों में एक नाम जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया, वह था जोनास मसेट्टी, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वे नंगे पांव, सिर पर चोटी, रुद्राक्ष की माला और सिर्फ धोती पहनकर मंच पर पहुंचे, जिससे उपस्थित जनसमूह चकित रह गया। समारोह के दौरान जब उनका नाम पुकारा गया, तो हर किसी के मन में यही सवाल उठने लगा, आखिर कौन हैं जोनास मसेट्टी?
कौन हैं जोनास मसेट्टी?
जोनास मसेट्टी का जन्म ब्राजील में हुआ। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर शेयर बाजार में काम करना शुरू किया। करियर में सफलता के बावजूद उन्हें जीवन में अधूरापन महसूस हुआ और उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का निर्णय लिया।
इसके बाद वे भारत आए और तमिलनाडु स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में वेदांत और योग की शिक्षा प्राप्त की। आध्यात्मिक शिक्षा के बाद वे ब्राजील लौटे और ‘विश्व विद्या’ नामक संस्था की स्थापना की, जो आज वेदांत, योग, संस्कृत, भगवद गीता और रामायण का वैश्विक प्रचार-प्रसार कर रही है। आज उनकी शिक्षाओं से लगभग 1.5 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं।
जोनास मसेट्टी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “मुझे पद्म श्री की उम्मीद नहीं थी। यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि इस परंपरा और मेरे पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है। मैं पहले शेयर बाजार में काम करता था और बड़ी-बड़ी कंपनियों से जुड़ा था, लेकिन भीतर से खालीपन महसूस करता था। भारत आने के बाद मैंने वेदांत सीखा और मेरा जीवन बदल गया।”
पीएम मोदी ने की थी सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में जोनास मसेट्टी का उल्लेख किया था। वर्ष 2020 में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग भारत की तलाश में आए और यहीं बस गए, जबकि कुछ भारत के सांस्कृतिक राजदूत बनकर अपने देशों में लौट गए। मुझे जोनास मसेट्टी के कार्यों के बारे में जानकर खुशी हुई, जिन्हें ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है। वे ब्राजील में वेदांत और गीता की शिक्षा दे रहे हैं।”
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
2 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
3 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
4 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
5 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines