Sundar Pichai: Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई को अमेरिका में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते हुए पिचाई ने कहा कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ लेकर जाता हूं।
गूगल के सीईओ को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए प्रतिष्ठित पद्म भूषण मिला है। पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। मदुरै में जन्मे पिचाई ने शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया।
‘चीन को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए’, भारत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास पर बोला अमेरिका
और क्या बोले 50 वर्षीय पिचाई
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद 50 वर्षीय सुंदर पिचाई ने कहा कि मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे आकार देने वाले देश की ओर से इस तरह से सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से सार्थक है।
भारतीय-अमेरिकी ने आगे कहा कि मैं सौभाग्यशाली था कि एक ऐसे परिवार में बड़ा हुआ, जिसने सीखने और ज्ञान को पोषित किया, माता-पिता के साथ जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि उन्हें अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले।
पिचाई ने पीएम मोदी की तारीफ की
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में अपने निवेश को जारी रखने पर गर्व महसूस हो रहा है।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने उम्मीद जताई कि गूगल भारत में हो रही डिजिटल क्रांति का पूरा इस्तेमाल करेगा।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
6 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
8 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
12 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines