Padma awards 2026 winners list: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल की सूची में कला, समाज सेवा और सार्वजनिक मामलों में योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को शामिल किया गया है. अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक राज करने वाली मशहूर गायिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. उनके साथ ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को भी पद्म भूषण देने की घोषणा की गई है, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया है. वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘पद्म रणनीति’ से झारखंड साधने की तैयारी? पूर्व सीएम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, सरकार का ऐलान
इन दिग्गजों को भी मिला पद्म भूषण
- बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज उदय कोटक
- भारतीय टेनिस को वैश्विक पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी विजय अमृतराज
- विज्ञापन जगत के जादूगर पीयूष पांडे को मरणोपरांत
- चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. नोरी दत्तात्रेयडू
- खेल और राजनीति में योगदान के लिए वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत
- व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए कल्लीपट्टि रामास्वामी पलानीस्वामी
- प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी एस के एम मयिलानंदन
- कला और साहित्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं शतावधानी आर गणेश
- केरल के प्रभावशाली सामाजिक नेता वेल्लापल्ली नटेशन
यह भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, पढ़ें विजेता नायकों के नाम
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines