Opposition Manipur Visit: मणिपुर पहुंचे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने राहत शिविरों का दौरा करने के बाद कहा कि पीड़ित डरे हुए हैं। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई जांच की बात कर रही है, क्या वे अब तक सो रहे थे? उधर, भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर गया है।
बता दें कि आज यानी रविवार को INDIA गठबंधन के सांसदों ने इंफाल में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि हम राज्यपाल से राज्य में शांति बहाल करने का अनुरोध करने जा रहे हैं। हम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए मणिपुर में है। दो दिवसीय दौरे पर आए विपक्षी गुट INDIA के सांसदों ने शनिवार को राज्य के कई इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया। सांसदों ने आज राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की।
कांग्रेस सांसद बोले- जो चीजें देखी, उसके आधार पर सौपेंगे ज्ञापन
शनिवार को राहत शिविरों का दौरा करने वाले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि उन्होंने जो चीजें देखी हैं, उसके आधार पर वे उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मणिपुर के संघर्ष प्रभावित चुराचांदपुर शहर और अन्य स्थानों में राहत शिविरों का दौरा किया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोए रहने का आरोप लगाया।
राहत शिविरों का दौरा करने और जातीय संघर्ष में अपने घर खो चुके लोगों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई जांच की बात कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे अब तक सो रहे थे? उन्होंने कहा कि पीड़ित बेहद डरे हुए हैं। वे किसी से बात नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि भाजपा सरकार उन्हें कोई मदद नहीं देने वाली है।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि हमने कुल 4 राहत शिविरों का दौरा किया है। चुराचांदपुर में 2, इंफाल में 1 और मोइरांग में एक राहत शिविरों में हम पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम लोगों की अपेक्षाओं को समझने के लिए मणिपुर आए हैं और हम इसे संसद में प्रतिबिंबित करेंगे।
भाजपा नेता बोले- INDIA प्रतिनिधिमंडल पर्यटन के लिए गया मणिपुर
I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों के मणिपुर दौरे पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल पर्यटन के लिए मणिपुर गया है। वे संसद में चर्चा नहीं कर सकते, वे मणिपुर में क्या मूल्यांकन करेंगे? उन्होंने केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए मणिपुर का दौरा किया है।
बता दें कि प्रतिनिधिमंडल में अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई के अलावा टीएमसी की सुष्मिता देव, जेएमएम की महुआ माजी, डीएमके की कनिमोझी, आरएलडी के जयंत चौधरी, राजद के मनोज कुमार झा, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, जदयू प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह, अनिल प्रसाद हेगड़े (जद-यू), सीपीआई के पी संदोश कुमार और सीपीआई (एम) के ए ए रहीम समेत अन्य शामिल हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
44 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
52 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines