Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को तवांग मामले को लेकर सदन में चर्चा से इनकार के बाद कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। लोकसभा में मौजूद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी कार्यवाही के दौरान सदन के बाहर आ गए। कांग्रेस के अलावा टीएमसी सांसदों ने भी चीन पर चर्चा से इनकार के बाद सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया है।
बता दें कि बुधवार को कार्यवाही से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई झड़प मामले पर सदन में चर्चा की मांग पर विचार विमर्श किया गया।
17 पार्टियों के नेताओं की हुई थी बैठक
बैठक में भाग लेने वाले एक नेता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि आज की बैठक में कुल 17 पार्टियों ने भाग लिया और तवांग झड़प मामले पर चर्चा के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अगर सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई तो तय किया गया है कि पार्टियां सदन से बाहर चली जाएंगी।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा तवांग झड़प पर लोकसभा और राज्यसभा में बयान देने के बाद मंगलवार को विपक्ष ने दोनों सदनों से वॉकआउट किया था।
सदन में भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर विपक्ष की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में बैठक हुई। खड़गे ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष ने वॉकआउट किया क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरों पर संसद में अपने बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दिया।
बता दें कि सदन के दोनों सदनों में राजनाथ सिंह ने झड़प को लेकर बयान दिया और कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी चौकियों पर वापस जाने के लिए मजबूर किया।
भाजपा संसदीय दल की भी हुई बैठक
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक भी आज संसद भवन भवन में हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य सांसद मौजूद रहे।
भाजपा सांसदों ने बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया और गुजरात में ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को भी बधाई दी।
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
49 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines