आने वाले 27 फरवरी 2026 को पाकिस्तान की धड़कने कई गुना बढ़ने वाली है, क्योंकि पोखरण में वायु वीर मरुस्थल में गिराने वाले हैं बम, गोला और बारूद. आपको बता दें कि एयर चीफ ने साफ तौर पर कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और इसी को देखते हुए वायुसेना वायु शक्ति नाम के कार्यक्रम का आयोजन करके भारी बमबारी करेगी. जिस तरह से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था ठीक उसी तरह से पाकिस्तान के बॉर्डर के समीप दुश्मन के ठिकानों को चुन-चुनकर नेस्तनाबूद करने की प्रैक्टिस होगी. 24 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 27 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
इस युद्धाभ्यास में 80 फाइटर जेट्स और 45 हेलिकॉप्टर तैनात रहेंगे. करीब 12 हजार किलो गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा. एयर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस युद्धाभ्यास में 277 अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा.
---विज्ञापन---
पहली बार 150 किलो का रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट यानी RPA सार्वजनिक रूप से दिखेगा. यह RPA बाज की तरह घंटों मंडराकर टारगेट मिलते ही हमला करता है. शॉर्ट रेंज लोइटरिंग म्यूनिशन और कामिकेज ड्रोन भी दिखाए जाएंगे. काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम यानी C-UAS की क्षमता का प्रदर्शन होगा. पोखरण में यह पहला मौका होगा जब फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, ड्रोन और मेक इन इंडिया से बने आर्म्स की साझा ताकत देखने को मिलेगी.
---विज्ञापन---