7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एक सफल सैन्य अभियान चलाया, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। जवाबी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने 8 मई की रात को भारत पर हमला करने की कोशिश की। पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल के माध्यम से भारत के कई शहरों को नुकसान पहुंचाना चाहता था, लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस साजिश को विफल कर दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रेस ब्रीफिंग में क्या जानकारी सामने आई?
विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने गैर-जिम्मेदाराना हरकत करते हुए भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते सभी ड्रोन को गिरा दिया या उन्हें निष्क्रिय कर दिया। कई ड्रोन क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किए गए।
किस ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला?
कर्नल कुरैशी ने यह भी बताया कि जब इन ड्रोन के मलबे की जांच की गई, तो पता चला कि ये तुर्की (असिसगार्ड का सोंगर ड्रोन) निर्मित हैं और पाकिस्तान इनका उपयोग कर रहा था। ड्रोन के मलबे को एकत्रित कर जांच की जा रही है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारत पर किया गया यह हमला पूरी तरह से विफल रहा। ड्रोन के ज़रिए भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया था। इसके चलते करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कॉरिडोर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि IMF की बैठक चल रही है और भारत इस बैठक में पाकिस्तान की इस हरकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाएगा।
असिसगार्ड का सोंगर ड्रोन की खासियत
असिसगार्ड का सोंगर ड्रोन भूमि वाहन सुरक्षा परिचालन में लक्ष्य का पहले ही पता लगाने और उसे नष्ट करने की महत्वपूर्ण क्षमता हासिल है। SONGAR, पहला सशस्त्र ड्रोन है जिसे ASISGUARD द्वारा विकसित किया गया था और TAF (तुर्की सशस्त्र बलों) की सूची में शामिल किया गया। SONGAR बिना इन्सान के उड़ान भरने में सक्षम है और आवश्यकता पड़ने पर इसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है, इस ड्रोन सिस्टम SONGAR में स्वचालित मशीन गन और बमवर्षक विमानों को एकीकृत करके एडवांस बनाया गया है।
SONGAR टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता के साथ विषम खतरों का जवाब देने के लिए 24/7 स्टैंडबाय पर रह सकता है। मशीन गन से लैस ये ड्रोन 10 किलोमीटर के दायरे में काम कर सकता है। ये ड्रोन ऑपरेशन के बाद नुकसान का पता लगाने और फोटो क्लिक करने जैसे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकता है। हालांकि ये भारत में कुछ नहीं कर सका। 300-400 ड्रोन ने भारत पर हमला किया लेकिन सारे हमले नाकाम कर दिए गए।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
4 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
5 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
7 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines