पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 मई को देर रात एयरस्ट्राइक कर इसका बदला ले लिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर किए गए एयरस्ट्राइक में कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। इसमें भारी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है। खुद पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समते कई देशों के राजनयिकों ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 6 मई रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक चला। इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डे पर तबाह किए गए। इस ऑपरेशन के बाद दुनिया भर से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है।
क्या कहा एस जयशंकर ने?
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से बात करके अच्छा लगा। सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई।’
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों देशों से की बात
एयर स्ट्राइक के कुछ घंटे बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बात की और दोनों देशों को बातचीत के रास्ते खुले रखने और तनाव बढ़ने से बचने का आग्रह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक्स पोस्ट पर कहा, ‘आज दोपहर की शुरुआत में मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बात की। उन्होंने दोनों से बातचीत की लाइनें खुली रखने और तनाव से बचने का आग्रह किया।’
NSA अजीत डोभाल ने दुनियाभर में अपने समकक्षों से की बात
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए हमलों की जानकारी भारत ने कई देशों को दी है। भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने कई देशों के एनएसए से बात की और उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एनएसए से फोन पर बात की। अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी अरब के एनएसए मुसैद अल ऐबन, यूएई एनएसए एचएच शेख तहनून, यूएई के एनएससी के महासचिव अली अल शम्सी और जापान के एनएसए मसाटाका ओकानो से भी बात की है। डोभाल ने रूसी एनएसए सर्गेई शोइगु, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। भारत ने बताया कि उसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। पाकिस्तान की सेना और आम जनता पर अटैक नहीं किया गया।
9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
भारतीय सशस्त्र बलों ने एक समन्वित अभियान में विशेष सटीक हथियारों का उपयोग करते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया, जिनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट सहित पाकिस्तान में 4 और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में 5 ठिकाने शामिल हैं। इस अभियान को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
57 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines