पिछले साल पाकिस्तान में कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमला किया था। इसमें कई निर्दोष लोग मारे गए। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। अब नए साल का आगाज हो चुका है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को अपना पुराना तेवर दिखाया है।
सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन आज भी जारी है। भारतीय सेना के जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक पोस्ट में उल्लेख किया कि सेना परिवर्तन के एक दशक से गुजर रही है। उन्होंने संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को भारत की रक्षा रणनीति के स्तंभ बताया। द्विवेदी ने कहा कि सेना को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और नए विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर, पूरी पिक्चर शुरू भी नहीं हु़ई’, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिया बड़ा बयान
सेना प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर, भारतीय सेना की ओर से मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह नव वर्ष आप और आपके परिवारों के लिए सुख, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। भारतीय सेना पूरी सतर्कता और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के तहत दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई से दुश्मन के नापाक मंसूबों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। यह अभियान आज भी जारी है। सीमाओं पर सतर्कता के साथ-साथ सेना ने देश के भीतर आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार है भारतीय सेना, आर्मी चीफ द्विवेदी ने बताया प्लान
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines