Operation Sindoor Discussion: मानसून सत्र 2025 में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम को क्लोजिंग स्पीच दे सकते हैं। बता दें कि बीते दिन लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी और मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक भी हुई।
यह भी पढ़ें:‘मैं तो देखूंगा भी नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के ओवैसी
बिलों को लेकर आज हो सकता है मतदान
बता दें कि केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश किए हैं। आज 29 जुलाई को सत्र के 7वें दिन इनमें से कुछ बिलों पर चर्चा या मतदान हो सकता है। आयकर विधेयक 2025 या बिल्स ऑफ लैडिंग 2025 पहले लोकसभा में पारित हो चुके हैं और अब राज्यसभा में पेश किए गए हैं। सेशन सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसके बाद प्रश्नकाल, शून्यकाल होगा। प्रश्नकाल में सांसद विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों से सवाल पूछते हैं। शून्यकाल में सांसद बिना पूर्व सूचना के जनता से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं कराया था सीजफायर, खुद पाकिस्तान ने लगाई थी गुहार, विदेश मंत्री का बड़ा बयान
केंद्र सरकार ने पेश किए हैं ये 8 बिल
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल खेल प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है। नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल के तहत डोपिंग विरोधी नियमों में सुधार किया जाएगा। मणिपुर GST संशोधन बिल को मणिपुर में टैक्स सिस्टम में बदलाव के लिए पेश किया गया है। जन विश्वास (संशोधन) विधेयक के तहत व्यापार और जीवन को आसान बनाने के लिए कानूनी सुधार किए जाएंगे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) बिल में IIM गुवाहाटी को अधिनियम में शामिल करने का प्रावधान है। भू-धरोहर स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक को सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पेश किया गया है। वहीं मर्चेंट शिपिंग बिल और इंडियन पोर्ट्स बिल नौवहन और बंदरगाहों से संबंधित है।
यह भी पढ़ें:‘विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं क्या?’, एस जयशंकर को विपक्ष ने टोका तो भड़के अमित शाह
क्या हैं विपक्ष के मुद्दे?
बता दें कि विपक्षी गठबंधन (INDIA) ने मानसून सत्र में कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की हुई है। इन मुद्दों में पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR), अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मणिपुर में अशांति, महिलाओं-दलितों, और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं। इन मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
22 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines