OpenAI First Indian Office: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई भारत में पहला ऑफिस खोलने जा रही है। इस साल के आखिर में नई दिल्ली में ऑफिस खुल जाएगा, हालांकि लोकेशन अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन स्टाफ की भर्ती शुरू हो गई है। कंपनी की ओर से रॉयटर्स को यह बयान दिया गया है और बताया गया है कि ओपनएआई के फाउंडर सैम अल्टमैन ने भारत में कंपनी का ऑफिस खोलने का प्लान बनाया है। कंपनी की एक ऑफिशियल यूनिट भारत में तैनात हो चुकी है, जिसने ऑफिस के लिए नियुक्तियां करनी शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Go, सिर्फ 399 में मिलेगा GPT-5 और एडवांस फीचर्स का एक्सेस
भारत ओपनएआई के लिए दूसरा बड़ा बाजार
ओपनएआई के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सैम ऑल्टमैन ने बताया कि भारत ओपनएआई और चैटजीपीटी के दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। पिछले एक साल में भारत में चैटजीपीटी ग्राहकों में 4 गुना इजाफा हुआ है। कंपनी ने भारत में 4.60 डॉलर की सबसे सस्ती स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के जरिए कंपनी की योजना भारत में एक अरब इंटरनेट यूजर्स बनाने का है, क्योंकि भारत सबसे ज्यादा आबादी वाली दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और भारतीय बाजार में पांव रखकर कंपनी इस टारगेट के और करीब पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने लॉन्च किया नया AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर ‘Codex’, खुद ही करता है कोडिंग से टेस्टिंग तक सब
AI सेक्टर में भारत बन सकता है वर्ल्ड लीडर
सैम अल्टमैन ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी को लेकर काफी उत्साह है। इस सेक्टर में वर्ल्ड लीडर बनने के गुण भारत में हैं। इसलिए कंपनी भारत में पहला ऑफिस खोलकर एक मजबूत टीम के जरिए भारत में AI को और अधिक सुलभ बनाने का प्रयास कर रही है। क्योंकि भारत AI की दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, लेकिन कंपनी को भारत में गूगल और जेमिनी से टक्कर मिल सकती है। दुनियाभर के टॉप-5 AI मार्केट में भारत शामिल है। दुनियाभर में चैटजीपीटी के सबसे ज्यादा यूजर भी भारतीय छात्र ही हैं।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
2 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
2 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
5 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
5 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
5 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
5 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
17 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
18 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines