Onion Price Hike: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में टमाटर के दामों में कमी आई है तो आने वाले समय में प्याज के बढ़े दाम लोगों के आंसू निकाल सकते हैं। इससे किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्याज के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्तमान में दिल्ली में प्याज 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है, वहीं मुंबई में शनिवार को ही प्याज की कीमत 80 रुपये पहुंच गई।
आगामी कुछ दिनों में प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम के पार जा सकती है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अच्छी गुणवत्ता के प्याज की कीमत सितंबर महीने में 60 रुपये प्रतिकिलो तक जा सकती है।
यह भी जानकारी सामने आई है कि दिल्ली में प्याज की कीमत तेजी से बढ़ रही है। कुछ इलाकों में एक किलो प्याज के लिए 37 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि रियाहशी इलाकों में प्याज 50 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा है।
केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम
टमाटर की तरह प्याज के दाम आम आदमी की जेब से बेकाबू ना हो जाएं, इसलिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। इसके बाद प्याज का निर्यात करना महंगा होगा और देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी है। यह ड्यूटी आगामी दिसंबर तक लगाई गई है।
गौरतलब है कि आम भारतीय घरों में प्याज की बड़ी अहमियत है। खासकर तड़का लगाने में प्याज का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से होता है। इसके अलावा, कई सब्जियों को बनाने में प्याज का इस्तेमाल होता है। पिज्जा और बर्गर बनाने में भी प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में प्याज के दाम बढ़े तो टमाटर की तरह इसकी कीमत का प्यापक असर आम लोगों को पर पड़ेगा।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, आगामी 31 दिसंबर तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात को भारत से प्याज का निर्यात किया जाता है।
दिल्ली में प्याज पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत महंगा बिक रहा है। दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है।
दिल्ली से सटे नोएडा में भी प्याज की कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसी ही स्थिति ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की भी है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी प्याज की यही कीमत है। यानी यह 380-40 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में प्याज की कीमत 30 रुपये तो झारखंड के शहर रांची में प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
राजस्थान के शहर जयपुर और अजमेर में प्याज 30, जोधपुर में 35 और सवाई माधोपुर में 40 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्याज 35 और इंदौर में 36 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
9 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines