Nishikant Dubey on Mahua Moitra Cash for Query Case: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा को संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की जा चुकी है। इसके बाद से ही वह लोकसभा आचार समिति पर कटाक्ष कर रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ही सबसे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिकायत दर्ज कराई थी। बिरला ने इसे एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था। अपनी जांच के बाद अब एथिक्स कमेटी मोइत्रा के निलंबन की अर्जी लोकसभा अध्यक्ष को भेजेगी।
बाहरी व्यक्ति को आईडी नहीं दे सकते
इस बीच निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा केस की बारीकी पर बात की। उन्होंने कहा- ”अगर कोई सांसद कहता है कि मेरे ओटीपी का इस्तेमाल 4 अन्य लोगों की ओर से किया जाता है, तो यह गलत है। सरकार ने ऐसा कोई अधिकार नहीं दिया है। हमें एक पोर्टल और लॉगिन क्रेडेंशियल सांसद होने के नाते मिला है। लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों के लिए एक पीए दिया है और यदि वह सक्षम नहीं है, तो आप उसे हटा सकते हैं और नया नियुक्त कर सकते हैं , लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति को अपना लॉगिन आईडी नहीं दे सकते। कोई भी सांसद यदि कहता है कि मेरा लॉगइन चार लोग इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह गलत है।”
कई संवेदनशील जानकारी
BJP सांसद ने आगे कहा- ”इसमें भारत के बारे में कई ऐसी संवेदनशील जानकारी होती हैं, जो 24 से 48 घंटे पहले सासंदों को मिल जाती हैं। इससे आप मार्केट में हेरफेर कर सकते हैं। यदि किसी से किसी कंपनी का कॉम्पिटीशन या वॉर चल रहा है तो मान लीजिए कि ये पता चल जाए कि भारत सरकार की डिजिटल डेटा, डेटा प्रोटेक्शन या पेट्रोलियम पॉलिसी अलग है, तो हीरानंदानी जैसे लोग अपने शेयर खरीदने या बेचने शुरू कर देंगे। कोई भी बिजनेसमैन इससे मैनुपुलेशन करना शुरू कर सकता है। जितने भी सांसद इस बात को कहते हैं कि मेरा डेटा 4 लोग देखते हैं तो सरासर गलत है।”
बता दें कि महुआ मोइत्रा निशिकांत दुबे पर फर्जी डिग्री होने का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोप पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा- “एथिक्स कमेटी, विशेषाधिकार समिति के समक्ष कई मामले लंबित हैं। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का मामला भी लंबित है। यह यह बीजेपी की प्रतिशोध की राजनीति है। अगर कोई बीजेपी, सरकार और अडानी के खिलाफ बोलेगा तो बीजेपी उसे खत्म कर देगी।”
ये भी पढ़ें: ‘ये कंगारू कोर्ट है’, निष्कासन की सिफारिश पर महुआ मोइत्रा ने एथिक्स पैनल पर किया कटाक्ष
47 बार इस्तेमाल हुआ लॉगिन
बता दें कि एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोइत्रा का अकाउंट विदेश से 47 बार लॉगिन हुआ। बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता में कमेटी ने 9 नवंबर को मीटिंग की। इसके बाद 479 पन्नों की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया। एथिक्स कमेटी ने मोइत्रा को ‘अनैतिक आचरण’ का दोषी पाया है। कमेटी के 10 में से 6 सदस्यों ने महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने के पक्ष में वोट दिया था। इसमें कांग्रेस सदस्य भी शामिल थे।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
6 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines