Odisha Violence: ओडिशा के एक पुलिस थाने को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने थाने में मौजूद एसडीपीओ की पिटाई भी की है। मामला फुलबनी जिले के फिरिंगिया ब्लॉक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने शनिवार को इलाके में गांजा तस्करी में पुलिस की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों के आरोपों के अनुसार, फिरिंगिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) तपन कुमार नाहाका और उनके कर्मचारी प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, 3 अगस्त को गांजे से लदी एक पुलिस वैन को फिरिंगिया सरपंच, पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान वाहन कथित तौर पर एक तस्कर को मादक पदार्थ बेचने के लिए बुधखंभा गांव जा रहा था।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – क्या भाजपा में जा रहे हैं जयंत पाटिल? शरद पवार गुट को फिर लग सकता है बड़ा झटका
ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया
ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और कंधमाल एसपी को भेजकर आईआईसी और पुलिस स्टेशन के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं होने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और फिरिंगिया ब्लॉक चौक पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आईआईसी के खिलाफ नारे भी लगाए।
स्थानीय सरपंच जलंधरा कन्हारा ने कहा कि पुलिस, जो रक्षक है, भक्षक बन गई है। हमने पुलिस अधिकारियों को उस समय पकड़ा है जब वे अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। हमारे पास वीडियो है। जब भी आवश्यकता होगी हम इसे प्रस्तुत करेंगे। हम पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
27 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
53 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines