Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे पूरा देश गमगीन है। रविवार को ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने मृतकों की संख्या के बारे में ताजा जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हादसे में अब तक 275 लोगों की जान गई है। 288 का आंकड़ा गलत है। बालासोर के डीएम ने डेटा चेक किया तो पाया कि कुछ शवों की दो बार गिनती हो गई थी। अब तक 88 शवों की शिनाख्त हो गई है।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भी शवगृह में रखे सभी शवों का डीएनए परीक्षण कर रही है।1,175 घायलों में से 793 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
तीन वेबसाइट पर घायलों-मृतकों की सूची अपलोड
ओडिशा सरकार ने शवों की शिनाख्त और दावा करने के लिए राज्यों से अपील की है। 275 लोगों की मौत हुई है, लेकिन महज 88 लोगों की शिनाख्त हुई है। शव मोर्च्युरी में रखे गए हैं। सरकार की तरफ से https://srcodisha.nic.in/ https://www.bmc.gov.in और https://www.osdma.org पर मृतकों और घायलों की फोटो पोस्ट की गई है। सरकार ने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों के कई यात्री अक्सर इन ट्रेनों में यात्रा करते हैं, इसलिए अधिकांश शव इन्हीं राज्यों के लोगों के होने की संभावना है।
सरकार ने दी ये सलाह
सरकार ने तस्वीरें पोस्ट करने पर सफाई दी और चेतावनी भी दी है। कहा कि मृतकों की तस्वीरें केवल पहचान की सुविधा के लिए पोस्ट की जा रही हैं। तस्वीरें परेशान करने वाली हैं।
यह सलाह दी जाती है कि बच्चे इन छवियों को देखने से बचें। पीड़ितों के रिश्तेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर ‘1929’ भी लॉन्च किया गया।
ऐसे हुआ ट्रिपल ट्रेन हादसा
दरअसल, करीब 1500 यात्रियों को लेकर चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार रात ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद डिरेल हो गई। कोरोमंडल के डिब्बे साइड के ट्रैक पर जा गिरे। तभी यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और भीषण टक्कर हो गई। अब तक 288 लोगों की मौत हुई है। एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: ‘मोदीजी के पास कवच, काश यात्रियों के पास भी होता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मांगा इस्तीफा
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines