हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Odisha Train Tragedy: CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

विज्ञापन

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। इस बारे में रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में मीडिया को जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सभी विपक्षी पार्टियां जांच की मांग कर रही थीं।

रविवार को भुवनेश्वर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान ये बात कही है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि सभी पहलुओं और प्रशासनिक सुझावों को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस पूरे मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

ऐसे हुआ था बालासोर ट्रेन हादसा

बता दें कि शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में 12481 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन पर मेन लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान अप-लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। कोरोमंडल एक्सप्रेस अपनी फुल स्पीड में थी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि उसी वक्त डाउन ट्रैक पर 12864 यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को हादसे के बाद से अभी तक मौके पर 24 घंटे राहत कार्य चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद मौके पर मौजूद हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर में घटनास्थल का मुआयना किया था। मौके पर एनडीआरएफ समेत ओडिशा के स्थानीय सुरक्षा कर्मी और रेलवे प्रशासन जुटा हुआ है।

इतने लोगों की हुई है मौत

आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 275 है। जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं, जो राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके साथ ही रेलवे की ओर से रविवार को एक केंद्रीयकृत हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया गया है। इस पर 24 घंटे कॉल करके लोग पीड़ितों या प्रभावितों के बारे जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

बंगाल की सीएम ममता ने केंद्र पर लगाए थे आरोप

रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बालासोर हादसे पर केंद्र में भाजपा की सरकार को घेरा। एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि जो (भाजपा सरकार) इतिहास बदल सकते हैं, कोई भी संख्या बदल सकते हैं।

लोगों के साथ खड़े होने के बजाय, वे मुझे गाली दे रहे हैं। ममता ने कहा कि वर्ष 2002 में गोधरा में चलती ट्रेन में आग कैसे लग गई। इतने लोग मारे गए। कम से कम माफी मांगनी चाहिए थी।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola