नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में हादसे से प्रभावित जगह पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। बहानागा रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में मालगाड़ी ट्रैक से गुजरी। उसे देख केंद्रीय मंत्री समेत रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली। रेल मंत्री ने कहा- दोनों ट्रैक को बहाल कर दिया गया है। 51 घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा- पूरी टीम ने तत्परता के साथ काम किया। इस भयानक दुर्घटना के बाद दोनों लाइनों की टेस्टिंग की गई है। गाड़ी चलना भी शुरू हो गया है।
सीबीआई जांच का फैसला
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने का ऐलान किया। भुवनेश्वर में मीडिया को जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने कहा- सभी पहलुओं और प्रशासनिक सुझावों को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस पूरे मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।
275 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा घायल
बता दें कि शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में 12481 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन पर मेन लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान वह अप-लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। कोरोमंडल एक्सप्रेस अपनी फुल स्पीड में थी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि उसी वक्त डाउन ट्रैक पर 12864 यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गई।
इस भयानक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके साथ ही रेलवे की ओर से रविवार को एक केंद्रीयकृत हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया गया है। इस पर 24 घंटे कॉल करके लोग पीड़ितों या प्रभावितों के बारे जानकारी ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
1 hr ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
3 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
5 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
7 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
7 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
16 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines