भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवाओं को हरी झंडी दिखाने पर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह ओडिशा के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उड़ान सेवा सप्ताह के हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दी जाएगी। इसमें एक साथ 180 यात्री सफर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर से यात्री सिर्फ चार घंटे में अबू धाबी के सफर को तय कर सकेंगे। इस उड़ान के शुरू होने से ओडिशा से अबू धाबी की यात्रा करने वाले यात्रियों के समय और पैसे की बचत होगी।
विशाखापट्टनम के लिए उड़ान शुरू
वहीं दूसरी ओर भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम के लिए उड़ान सेवा भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुछ यात्रियों को बोर्डिंग पास भी जारी किए। सीएम माझी ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार की न्यू डेस्टिनेशन पॉलिसी के तहत इस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा मध्य पूर्व के देशों के साथ ओडिशा की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।
हवाई मार्ग से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार, पर्यटन, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। विमान की कार्गो सेवा में विभिन्न सब्जियों के साथ 50 टन आम्रपाली आमों का निर्यात किया गया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने सड़क और रेलवे के साथ-साथ हवाई मार्ग से भी संपर्क बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। ओडिशा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
27 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines