Mohan Charan Majhi: 4 बार के विधायक और मजबूत आदिवासी नेता मोहन चरण माझी को बीजेपी ने ओडिशा में मुख्यमंत्री चुना है। इस बार बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 24 साल से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार बीजेपी को 147 में से 78 सीटों पर जीत हासिल हुई है। नवीन पटनायक इससे पहले 2000 में सीएम बने थे। जो लगातार 24 साल तक ओडिशा की सत्ता में काबिज रहे। बीजेपी की ओर से अब माझी प्रदेश की कमान संभालेंगे।
52 साल के माझी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। वे अब ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। माझी लगातार चार बार क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक बनते आ रहे हैं।
इस बार बीजेपी को ओडिशा में ऐतिहासिक जीत मिली है। जिसके बाद बीजेपी ने लगातार 24 साल से सत्ता में काबिज बीजेडी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नवीन पटनायक लगातार 24 साल 98 दिन तक ओडिशा के सीएम रहे थे। अब माझी को ओडिशा की कमान मिली है।
दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं माझी
खनिज संपन्न केंदुझर जिले के एक मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता के तौर पर माझी को जाना जाता है। वे एक साधारण परिवार से आते हैं। जिन्होंने अच्छा संगठन खड़ा करके बीजेपी को लगातार वहां मजबूत किया। अब पार्टी को अपने दम पर जीत दिलाई। 2011 में माझी ढेंकनाल लॉ कॉलेज उत्कल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट एलएलबी कर चुके हैं। इसी साल उन्होंने सैम होइगॉन बोहोम इंस्टीट्यूट एट टेक्नोलॉजी एंड साइंस से एमए की डिग्री भी हासिल की थी।
वे दो दशक से राजनीति में हैं। उनके आरएसएस से अच्छे रिश्ते हैं। माझी को 2023 में विधानसभा से सस्पेंड किया गया था। आरोप है कि स्पीकर के पोडियम पर उन्होंने दाल फेंक दी थी। हलफनामे के अनुसार उनके पास चल-अचल संपत्ति करीब 1.97 करोड़ की है। मोहन चरण माझी की कार पर 2021 में क्योंझर जिले में बम फेंके गए थे। अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर क्योंझर के मंडुआ इलाके में जानलेवा हमला किया था। वे बच गए थे।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines