Odisha minor girl death: ओडिशा में जिंदा जलाई गई 15 साल की बच्ची की आज सुबह दिल्ली एम्स में मौत हो गई। अब मामले में सियासत शुरू हो गई है। उधर इस मामले में बीजू जनता दल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। बीजू जनता दल की नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा कि शुरुआत में पुलिस ने कहा कि इसमें तीन लोग शामिल हैं। अब 15 दिन बाद जब बच्ची की मौत हो गई तो पुलिस अपना बयान बदल रही है। वह कह रही है कि इस घटना में कोई शामिल नहीं था।
वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम केवी सिंह देव ने कहा कि विपक्षी दलों को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। राज्य सरकार ने पीड़ित को बचाने की हरसंभव कोशिश की। मामले में मृतका बच्ची के पिता ने कहा कि मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता हूं। मैं किसी से नाराज नहीं हूं। मुझे और मेरे परिवार को राजनीति से दूर रखें। सरकार ने भी हमारी मदद की।
ये भी पढ़ेंः आश्रम जाते समय लापता हुए 4 भारतीयों की मौत क्यों बनी पहेली? अमेरिका में कार में मिले चारों के शव
कानून-व्यवस्था चरमरा गई है
बीजद नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा कि पुलिस का काम दोषियों को पकड़ना है, जो वे करने में विफल रही हैं। इसलिए, ओडिशा में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। जिनके पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जनादेश है, वे महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल रहे हैंA उन्होंने आगे कहा कि हम बेहद स्तब्ध और दुखी हैं कि इस 15 वर्षीय लड़की की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह 15 दिनों तक अपनी जान के लिए संघर्ष करती रही। दुर्भाग्य से, उसे बचाया नहीं जा सका।
दोषियों को बचा रही है सरकार
दुखद बात यह है कि यह सरकार दोषियों को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हुई है। अपराधियों को तुरंत पकड़ने और अपराधियों को यह संदेश देने के बजाय कि महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कोई भी हो, अपराधियों पर ही निशाना साधा जा रहा है। लेकिन यह सरकार पूरी तरह से विरोधाभासी तरीके से काम कर रही है और दोषियों को बचा रही है।
ये भी पढ़ेंः सड़क पर चलती 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर में लगी आग, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की थी सुपरकार
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
4 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
4 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines