Odisha Violence: ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती से पहले एक मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को हुई हिंसा में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के बाद संबलपुर जिले के सभी छह थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। घटना के बाद संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं।
हिंसा तब भड़की जब हनुमान जयंती से दो दिन पहले निकाली गई मोटरसाइकिल रैली पर पथराव किया गया। ओडिशा में महा विशुव संक्रांति मनाया जाता है, जो इस वर्ष 14 अप्रैल को है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को रैली पर पथराव करते दिखाया गया।
संबलपुर के एसपी बी गंगाधर ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है और अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। आज क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग की जाएगी और बैठक भी की जाएगी। इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।
हिंसा के दौरान दुकानों और बाइक्स में लगाई आग
हिंसा के दौरान एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई, जबकि कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद एडिशनल एसपी तपन के मोहंती ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है।
यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस बल के बाहर कोई और भी घटना में घायल हुआ है, मोहंती ने कहा कि जांच चल रही है और फिलहाल इससे ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।
सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और सब-कलेक्टर, सदर संबलपुर, प्रवासी चंद्र दंडसेबना ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि दो से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। बताया गया कि घायल पुलिसकर्मियों में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और दो निरीक्षक शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
4 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
26 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines