Bus Driver Died of Heart Attack: उड़ीसा में एक बड़ा हादसा होते-होते टला। शुक्रवार को भुवनेश्वर जा रही एक रात की बस में बस चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसमें 48 यात्री सवार थे। हालांकि, बस चालक ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए बड़ा हादसा होने से बचा दिया। बताया जा रहा है कि बस भुवनेश्वर जा रही थी उसी दौरान चालक को हार्ट अटैक आया जिससे वह ड्राइव करने में असमर्थ हो गया, लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को एक दीवार से टकरा दिया जिससे वह रुक गया और यात्रियों की जान बचाई जा सकी।
ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान (Odisha, Bhubaneswar News)
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात कंधमाल जिले के पाबुरिया गांव के पास हुई। बस के चालक की पहचान सना प्रधान के रूप में हुई है, जिसे गाड़ी चलाते समय सीने में दर्द होने लगा और उसने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया।
“ड्राइवर को एहसास हुआ कि वह आगे गाड़ी नहीं चला पाएगा। इसलिए, उसने वाहन को सड़क किनारे एक दीवार से टकरा दिया, जिसके बाद वह रुक गया और यात्रियों की जान बचाई जा सकी, ”टिकाबाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक कल्याणमयी सेंधा ने कहा।
भुवनेश्वर जा रही थी बस
जिस बस में यात्री सवार थे वह एक निजी बस ‘मां लक्ष्मी’ है, जो आमतौर पर कंधमाल के सारंगढ़ से जी उदयगिरि के रास्ते राज्य की राजधानी भुवनेश्वर तक हर रात चलती है। इसी तरह शुक्रवार की रात भी यह बस भुवनेश्वर जा रही थी लेकिन कंधमाल जिले के पाबुरिया गांव के पास जैसे ही बस पहुंची वहां ड्राइवर के सीने में तेज दर्द उठा जिससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा। किसी तरह वह बस को रोकने में कामयाब हुआ।
यह भी पढ़ेंः पहले लात-घूंसों से पीटा, मन नहीं भरा तो पत्थर से कुचला, वारदात CCTV में कैद
बस ड्राइवर की हो गई मौत
घटना की जानकारी देते हुए, पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बस ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधान का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बस थोड़ी देर बाद यात्रियों को लेकर अपने भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान एक अन्य ड्राइवर भी साथ में था।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines