भारतीय सेना ने 6 मई को देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (POK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की। अजीत डोभाल ने वैश्विक समकक्षों को आश्वासन दिया कि भारत का लक्ष्य पाकिस्तान और पीओके में आतंकी स्थलों पर हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता है।
क्या कहा अजीत डोभाल ने?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने के कुछ घंटे बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कई देशों के अपने समकक्षों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई दिल्ली का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर इस्लामाबाद ऐसा करता है तो भारत ‘दृढ़ता से जवाब देने’ के लिए तैयार है। अजीत डोभाल की ओर से मिला यह संकेत भारत के मूड और तैयारी का संकेत दे रहा है।
इन देशों के NSA से की बात
अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और जापान में अपने समकक्षों को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के मिसाइल हमलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रूस और फ्रांस से भी संपर्क स्थापित किया। एक अधिकारी ने बताया कि ‘एनएसए ने अपने समकक्षों को की गई कार्रवाई और उसके तरीके के बारे में जानकारी दी, जो बहुत ही सधा हुआ, बढ़ाने वाला नहीं और संयमित था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो वह दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह बातचीत भारत द्वारा 9 स्थानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के तुरंत बाद हुई थी।
ऑपरेशन सिंदूर की पूरी बात बताई
डोभाल ने अमेरिकी एनएसए एवं विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के जोनाथन पॉवेल, सऊदी अरब के मुसैद अल ऐबन, संयुक्त अरब अमीरात के एचएच शेख तहनून और जापान के मसाटाका ओकानो से बात की। अधिकारी ने कहा, ‘रूसी एनएसए सर्गेई शोइगू, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल बोने के राजनयिक सलाहकार के साथ भी संपर्क स्थापित किया गया।’ डोभाल आने वाले दिनों में अपने समकक्षों के साथ संपर्क में रहेंगे। उन्होंने इन देशों के अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी बात बताई। यह ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र सेना ने 6 और 7 अप्रैल की रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट के भीतर किया, जिसमें आतंकवादियों के 9 ठिकानों को टारगेट बनाया गया।
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines