Now foreign tourists can also enjoy ‘Hanle Village’ of Ladakh: ट्रैवलिंग के शौकीनों को नई-नई जगहों पर जाना बहुत पसंद होता है। इसके लिए वह हमेशा नए टूरिस्ट प्लेस की तलाश में होते हैं, जो उन्हें आकर्षित कर सके। इसी के साथ टूरिज्म डिपार्टमेंट ऑफ लद्दाख ने विदेशी टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख के ‘हानले विलेज’ के दरवाजे खोल दिए हैं, यानी अब विदेशी टूरिस्ट यहां के सुंदर वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘हानले विलेज’ को ‘डार्क स्काई रिजर्व’ घोषणा किया गया था।
विदेशी पर्यटक पहुंच सकते हैं काफी संख्या में
लद्दाख प्रशासन द्वारा अपने टूरिज्म नियमों में बदलाव करने बाद हानले में विदेशी पर्यटक काफी संख्या में पहुंच सकते हैं। इससे इकॉनमी के साथ-साथ पर्यटन को भी बल मिलेगा। बता दें कि भारत-तिब्बत बॉर्डर के नजदीक होने के कारण यहां पर्यटकों को घूमने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।
डार्क स्काई रिजर्व कौन करता है घोषित
डार्क स्काई रिजर्व किस स्थान को घोषित किया जाएगा, ये इंटरनेशनल डार्क स्काई एसोसिएशन फैसला लेता है। इसके लिए पर्याप्त आकार के क्षेत्र (कम से कम 700 वर्ग किमी, या लगभग 173,000 एकड़) को परिभाषित करता है। इसमें स्टार नाईट, और रात के असाधारण और सुंदर वातावरण के स्पेशल फीचर्स होते है, जिसमें विशेष रूप से वैज्ञानिक, प्राकृतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक विरासत समाहित होती है।
वहीं, आपको बता दें कि लद्दाख प्रशासन ने डार्क स्काई रिजर्व को ‘हानले डार्क स्काई रिजर्व’ (HDSR) का नाम दिया है। इसके लिए बेंगलुरु में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) ने इसकी स्थापना में मदद की।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines