भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है और इसके लिए भारत जल्द ही अंतरिक्ष-आधारित निगरानी प्रणाली का बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रहा है. इस योजना के तहत जल्द ही 50 से ज्यादा नए जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे. इनके माध्यम से रात के समय और घने बादलों के बीच भी साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी. दरअसल ये फैसला पिछले साल पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान हुई दिक्कतों के कारण लिया गया है.
वहीं, ब्लूमबर्ग ने इस मामले के जानकार लोगों के हवाले से जानकारी दी है और लिखा है कि नरेंद्र मोदी सरकार विदेशों में ग्राउंड स्टेशन स्थापित करने को लेकर भी काम कर रही है. संभावित स्थानों में मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और स्कैंडिनेवियाई देश शामिल हैं. इन स्टेशनों पर लगी सैटेलाइट से मिलने वाली सूचनाओं पर व्यापक तरीके से विश्वास किया जा सकेगा, हालांकि इस सिस्टम को लगाने के लिए मेजबान देशों की मंजूरी भी जरूरी होगी.
स्पेस-बेस्ट सर्विलांस-3 पर है फोकस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेस-बेस्ड सर्विलांस-3 (SBS-3) कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 52 सैटेलाइट को तेजी से लॉन्च करने की तैयारी है. पहला बैच अप्रैल तक अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है. इस प्रणाली से भारत उन संवेदनशील क्षेत्रों पर कहीं ज्यादा बार नजर रख सकेगा, जहां मौजूदा तकनीक के कारण निगरानी अंतराल कई दिनों का होता है.
वहीं, इससे पहले मिंट ने अप्रैल में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के चेयरमैन वी. नारायणन के चेन्नई में एक इवेंट में दिए गए बयान का हवाला देते हुए बताया था कि भारत अपनी सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 150 नए सैटेलाइट तैनात करने की योजना बना रहा है.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines