Ramal Cyclone Devastation: भारी बारिश के कारण असम, मणिपुर और मिजोरम में भारी तबाही मची है। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 50 से पार पंहुच गई है। लगभग 11 जिलों में 3.5 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आई है। चक्रवात रेमल के कारण भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिति भयावह हुई है। मिजोरम में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 29 पंहुच गई है। वहीं, असम की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें:बंगाल में वोटिंग के बीच फिर बवाल, बयारबारी में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प
इंफाल नदी लगातार उफान पर है। ऐसे में राज्य के कुछ इलाकें जलमग्न हो गए हैं। असम में लगभग 11 जिलों में 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मिजोरम के कोलासिब जिले के तलावंग नदी से एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान वलालरूअली के रूप में हुई है। बाढ़ से असम के लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। चक्रवात रेमल के कारण यहां भारी बारिश हुई है। कई जिलों में सड़कें और रेल यातायात प्रभावित होने के कारण आम जनजीवन पर बुरा असर दिख रहा है।
बराक घाटी में सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह बंद
उधर, बराक घाटी में कछार सबसे प्रभावित क्षेत्र माना गया है। बाढ़ से जिले में लगभग 14 हजार से अधिक लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बराक घाटी में रेल और सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। राहत शिविरों में भीड़ है। कार्बी, कछार, होजाई, करीमगंज धेमाजी, दीमा-हसाओं आदि क्षेत्रों में भारी नुकसान बाढ़ ने मचाया है। रेमल को देखते हुए राज्य में 187 राहत शिविर खोले गए थे। जिसमें 28 हजार से अधिक लोग रहने के लिए आए हैं।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines