PM Modi targets Adhir Ranjan Chowdhury: एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए।’ उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। पीएम मोदी ने अपने जवाब में सबसे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को घेरा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि अधीर रंजन चौधरी को बुधवार को संसद में बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ‘अधीर रंजन को किनारे क्यों किया गया, हो सकता है कि कोलकाता से कोई फोन आया हो।’
पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी साहब के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। शरद पवार ने तब डिबेट की। इस बार ऐसा क्या हो गया कि विपक्ष के इतने बड़े नेता अधीर जी को बोलने का मौका नहीं मिला? खैर कोई नहीं आज उनको मौका मिला। मैं नहीं जानता कि आखिर आपकी क्या मजबरी है, आपने क्यों अधीर बाबू को किनारे कर दिया।
अधीर बाबू के प्रति हमारी पूरी संवेदना
पीएम मोदी ने कहा, ‘अधीर को बोलने तक का समय नहीं दिया गया। कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है। कभी चुनाव के नाम पर उन्हें अस्थायी रूप से फ्लोर लीडर से हटा देती है। हम अधीर बाबू के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ बता दें कि जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाषण दिया था। ऐसे में अब मोदी ने इसपर कांग्रेस को घेरा।
और पढ़ें – संसद में पीएम मोदी का राहुल को जवाब, कहा- ‘लंका हनुमान ने नहीं, रावण के घमंड ने जलाई’
गुड़ का गोबर कर देते हैं अधीर
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘ये तो बीते दिन अमित भाई ने जिम्मेदारी के साथ कहा कि अच्छा नहीं लग रहा है और फिर स्पीकर साहब की उदारता थी कि समय खत्म होने के बाद भी अधीर रंजन चौधरी को मौका दिया गया, लेकिन गुड़ का गोबर कैसे करना है, उसमें ये माहिर हैं।’ बता दें कि बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर मुद्दे पर बोल रहे थे, तब कांग्रेस की तरफ से बयानबाजी की जा रही थी। उस वक्त शाह ने लोकसभा स्पीकर से कहा कि अधीर जी को कांग्रेस ने टाइम नहीं दिया है, तो उन्हें हमारे समय में से आधा घंटा दे दीजिए।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
27 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
9 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines