Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का नया नाम पसंद नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखे जाने पर आपत्ति जताई है। सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते थे कि विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA‘ रखा जाए क्योंकि इसमें ‘NDA‘ अक्षर है।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एक अनौपचारिक बैठक में सबके सामने इंडिया नाम का प्रस्ताव रखा गया था। सभी विपक्षी नेताओं से नाम पर सुझाव मांगे गए थे और बाद में मंगलवार को सभी इस पर सहमत हो गए। इस दौरान नीतीश कुमार ने भी नाम पर सहमति जताई और कहा कि ठीक है, अगर आप सभी इस नाम (INDIA से सहमत हैं, तो यह ठीक है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित किया था नया नाम
विदुथलाई चिरुथिगल काची प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि ये नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से प्रस्तावित किया गया था। वीसीके प्रमुख ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, लंबी चर्चा के बाद इसे ‘भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन’ कहा जाने का निर्णय लिया गया।
और पढ़िए – एनडीए की बैठक से पहले ओपी राजभर ने विपक्ष पर कसा तंज बड़ा दावा भी किया
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी ने बैठक में चर्चा के दौरान बताया कि गठबंधन का नाम ‘INDIA’ क्यों होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि ये एक सामूहिक प्रयास है। हम सभी एक साथ बैठे और हम सभी ने नाम तय किये।
विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से गायब थे नीतीश कुमार
बता दें कि मंगलवार को बेंगलुरु विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार और लालू यादव मौजूद नहीं थे। कहा जा रहा है कि मौसम विभाग ने खराब मौसम की भविष्यवाणी की थी और नीतीश कुमार को किसी सम्मेलन के लिए देर हो रहे थे, इसलिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले निकल गए। बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश कुमार जैसे कई अन्य विपक्षी नेता भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं थे।
बता दें कि संयुक्त विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुंबई में होने वाली बैठक की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
54 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines