Nitish Kumar 2024 Lok Sabha polls plan: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का दिया प्रस्ताव
बता दें कि ललन सिंह को 2021 में जेडीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले भी, 2016 में नीतीश ने शरद यादव की जगह पार्टी अध्यक्ष की काम संभाली थी।
‘मैंने किसी पद की मांग नहीं की थी’
नीतीश कुमार ने जेडीयू का अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि मैंने किसी पद की मांग नहीं की थी। बिहार में मैंने जो अच्छा काम किया है, उसे पूरे देश में प्रचारित करना है। इसके लिए मैं विभिन्न राज्यों का दौरा करूंगा।
यह भी पढ़ें: Lalan Singh ने यूं ही नहीं दिया JDU के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, ये थीं 8 बड़ी वजहें
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश की रणनीति का खुलासा
जेडीयू प्रवका केसी त्यागी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी में नीतीश कुमार झारखंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री विपक्षी गुट आइएनडीआइए के विचारों के संयोजक और प्रधान मंत्री हैं। उन्होंने ही 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नया गठबंधन बनाया।
‘जेडीयू एकजुट है’
केसी त्यागी ने नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच मनमुटाव की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू एकजुट है। ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
यह भी पढ़ें: JDU के अध्यक्ष पद से Lalan Singh ने क्यों दिया इस्तीफा? BJP ने बताई वजह
नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
इससे पहले, दिन में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर JDU के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। जेडीयू की यह बैठक आइएनडीआइए गुट (I.N.D.I.A Bloc) की बैठक के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। माना जा रहा है कि जेडीयू अब राज्य में गठबंधन को लेकर नए सिरे से कांग्रेस के साथ बातचीत करेगा।
I.N.D.I.A का नेतृत्व करें नीतीश कुमार
बता दें कि जेडीयू के कई नेता नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए गुट का नेतृत्व करने की वकालत कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
12 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines